
कुसमी/ अंबिकेश गुप्ता: सद्गुरु सदाफल महादेव की 136 वीं जन्म जयंती पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत हाइस्कूल खेल मैदान कुसमी से शोभायात्रा नगर कुसमी में शनिवार को बाजे-गाजे के साथ निकाली गई. जिसमें मुख्य रूप से सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के ब्रह्मविद्या विहंगम योग के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में शोभायात्रा के बाद सद्गुऊ के विचार व ज्ञान पर प्रकाश डाला गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान, मंगल गान, प्रार्थना, स्वर्वेद पाठ एवं भजन से किया गया।

इस दौरान प्रवचन में बताया गया की भाग – दौड़ भरी दुनिया में बैचैन एवं अशांत मन को विहंगम योग के क्रियात्मक ज्ञान द्वारा कैसे शांत रखा जा सकता हैं. खुद अथवा स्वम के आत्मा को जानकर परमात्मा से मिलने की विधि पर प्रकाश डालते हुवें अध्यक्ष सतेंद्र कुमार मिश्र ने उपस्थित अनुवाईयों को जागरूक कर आगामी 17 व 18 दिसंबर 2023 में देश की आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में पच्चिस हजार कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ एवं शताब्दी सयारम्भ महोत्सव कार्यक्रम पर प्रकाश डाला एवं स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाने की ओर भी प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम की अंत में उन्होंने श्लोक कहा कि सुख शांति सबको मिले यह उपदेश हमारा, सारा विश्व हमारा है. तथा आरती वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.।

उक्त कार्यक्रम में नगर के सम्मानित अम्बिकेश गुप्ता, आर. आर. गिरी, दुर्गेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, वेदांत भारती, बेचन राम, मालती, सागर गुप्ता, दीपक जायसवाल, जमुना प्रसाद, दिलीप गुप्ता, कमलेश, मंजेश्वर, अजय गुप्ता, बाबूलाल तथा प्रमुख रूप से बीरबल राम व दिनेश्वर उपस्थित रहे।



















