बलरामपुर।बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा से चुनाव लड़ने कांग्रेस नेताओं होड़ मची हुई है। संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज सहित 15 नेताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह को टिकट के लिए आवेदन दिया।


विधानसभा सामरी से वर्तमान संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह को चुनाव टिकट के लिए आवेदन दिया है। सामरी विधानसभा सीट से वर्तमान में संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज विधायक हैं। इस सीट पर अब तक पंद्रह लोगों ने दावा किया है। इनमें पूर्व विधायक महेश्वर पैकरा मानपुर, डोमनिक एक्का झींगों, विजय पैकरा शंकरगढ़, झमरू राम पैकरा शंकरगढ़, लालसाय मिंज चांदो, दिनेश कुजूर चांदो, प्रभात बेला मरकाम बरियों, डॉ शिवमंगल सिंह शंकरगढ़, संतोष इंजीनियरिंग सामरी, कृष्णा नाग शंकरगढ़, मनपतिया सिंह राजपुर, राजेन्द्र भगत कुसमी, सुनील लकड़ा चांदो, दयासागर सिंह मन्देश्वरपुर राजपुर से चुनाव टिकट के लिए आवेदन दिया है। वही ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा की 22 अगस्त शाम 5 बजे तक आवेदन जमा होंगे। इस दौरान कांग्रेस जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नीलेश जायसवाल, एल्डरमैन अशोक सोनी, कमलाकांत पांडेय, चंदर यादव , गंगा यादव, विजय सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!