![Screenshot_2025-02-11-08-59-43-97_b4c4c6c886366d4ed0cb85b4a0ce8548](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/02/Screenshot_2025-02-11-08-59-43-97_b4c4c6c886366d4ed0cb85b4a0ce8548.jpg?resize=696%2C398&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-20-20-1528262693897870899366-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-21-32-1538244428273082523068-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-26-39-6618407489554391993720-577x1024.jpg)
भोपाल: मध्य प्रदेश के दमोह में एक डरा देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग स्कूली छात्राएं चलती यात्री बस से कूद गईं। सोमवार सुबह ड्राइवर और कंडक्टर समेत चार लोगों द्वारा कथित रूप से अश्लील टिप्पणियां करने और संदिग्ध हरकतें किये जाने से परेशान होकर नौंवी कक्षा की दो छात्राएं चलती बस से कूद गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में दोनों लड़कियां घायल हो गईं और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लड़कियों के चलती बस से छलांग लगाने की यह घटना इमलिया चौकी के अधरोटा टोरी मार्ग पर हुई। पुलिस उपाधीक्षक भावना डांगी ने बताया, ‘‘दोनों लड़कियां टोरी के एक स्कूल में पढ़ती हैं और अधरोटा से बस पर सवार होकर परीक्षा देने के लिए जा रही थीं। बस में चालक और कंडक्टर समेत चार लोग सवार थे। आरोपियों ने अश्लील टिप्पणियां कीं और जब लड़कियों ने बस रोकने को कहा तो उन्होंने बस रोकने से इनकार कर दिया।’’
आरोपियों ने लड़कियों को घूरने के अलावा वाहन का पिछला दरवाजा भी बंद कर दिया था, जिससे छात्राओं को कुछ संदेह हुआ। अपनी सुरक्षा के लिए दोनों लड़कियां चलती बस से कूद गईं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि चालक मोहम्मद आशिक, कंडक्टर बंशीलाल तथा दो अन्य व्यक्तियों हुकुम सिंह और माधव असाटी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-29-03-6727459740074234373453-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-35-23-275597422863816664890-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-30-04-5099125353610962642599-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-30-40-2434780779094400955405-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/09/picsart_24-09-20_19-08-15-8592398878365034725175-636x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03049131128830703812580-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03053157188425085122389-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03072678094825186938787-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03034224818457698265749-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03103191390331751723498-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03094460909551551655275-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03068228193342241278257-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa0311325521813119155513-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03087944282027155175960-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03126867326597061368150-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-02_14-48-22-9832599681812115095700-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03131274730756884625227-791x1024.jpg)