दिवाली के दिन बेगूसराय में जुआ खेलने के दौरान विवाद हो गया। इसमें दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही तीन लोग घायल हैं। यह घटना लोहियानगर ओपी के ठाकुर बाडी के पास की है। दीपावली की सुबह 3 से 4 बजे नागदह गाँव निवासी पंकज कुमार , किशोर कुमार एवं प्रेम कुमार बाबुल, मुरारी कुमार मिलकर जुआ खेल रहे थे। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई।

इस घटना में नागदह किशोर कुमार उर्फ संतोष की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि प्रेम कुमार बाबुल, मुरारी गोली लगने घायल है।घायलो को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है ।घटना की जांच पुलिस कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!