{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

(अभिषेक सोनी)बलरामपुर:बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर में संचालित राजेश ज्वेलर्स में 11 सितंबर को दोपहर 1.50 बजे तीन हथियार बंद युवकों ने घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। लुटेरों ने संचालक राजेश सोनी के साथ मारपीट कर दुकान के दो ग्राहकों व कर्मचारियों को कब्जे में लेकर 15 मिनट के अंदर 2 करोड़ 85 लाख की ज्वेलरी व 7 लाख रुपए नगद लूट कर भाग निकले थे। लूटकांड के मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है ,फरार चल रहे 2 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि  प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीम गठित कर आरोपियों के संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों के औरंगाबाद में होने की जानकारी प्राप्त होने पर आरोपी  राधेश्याम पासवान उर्फ श्याम( 25 वर्ष) बड़कागांव, थाना अम्बा, औरंगाबाद बिहार एवं  रोहित सिंह उर्फ कलुवा(22 वर्ष) ग्राम जमुआ, थाना अम्बा, जिला औरंगाबाद बिहार को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया और आरोपियों के कब्जे से  1.354 किलोग्राम सोना, 1.058 किलोग्राम चांदी, 01 नग देसी कट्टा, 05 नग जिन्दा कारतूस कुल कीमत करीब 70 लाख रूपये का जब्त किया गया है।

लूटपाट का मुख्य आरोपी दिल्ली से तो मास्टरमाइंड की सहयोगी गर्लफ्रेंड मोहाली से हुए गिरफ्तार

लूटकांड का मुख्य अरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकी (24 वर्ष) एवं उसका भाई जो लूटकांड का मास्टर मांइंड सोनू सोनी, दोनो थाना चैनपुर, जिला पलामू तथा उसके मामा अरविन्द सोनी को दिल्ली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया था ।आरोपी सोनू की प्रेमिका अंजनी एक्का एवं अन्य आरोपियों को दिल्ली एवं मोहाली से कब्जे में लिया गया था।

ये आरोपी पूर्व में हो चुके है गिरफ्तार

1.मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकी उर्फ बुकिंग,( 24 वर्ष), ग्राम/थाना चैनपुर, पलामू।

2. सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी,( 30वर्ष )ग्राम/थाना चैनपुर, पलामू झारखंड।

3. राहुल मेहता, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी महावीरगंज, थाना अम्बा, जिला औरंगाबाद,बिहार।

4. विक्की सिंह ( 24 वर्ष), निवासी ग्राम जमुआ, थाना अम्बा, जिला औरंगाबाद बिहार।

5. अरविन्द सोनी (सोनू का मामा), ग्राम/थाना चैनपुर, पलामू झारखंड।

6. अंजनी एक्का (आरोपी सोनू की गर्लफैण्ड), मोहाली चंडीगढ़।

आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी दर्ज है कई गंभीर मामले, कई राज्यों के पुलिस को थी आरोपियों की तलाश

मुख्य आरोपी सोनू सोनी एवं मोनू सोनी के विरूद्ध बिहार, झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती, हत्या एवं हत्या का प्रयास जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं, जो काफी दिनों से फरार चल रहे थे जिनकी तलाश झारखंड पुलिस द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। आरोपीगण सोनू सोनी एवं मोनू सोनी के विरूद्ध झारखंड पुलिस द्वारा 50-50 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!