
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
अंबिकापुर। अंबिकापुर के आसपास 24 हाथियों का दल विचरण कर रहा हैं। धान फ़सल को नुक़सान पहुंचा रहा हैं। वन विभाग ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दे रहें है।

मैनपाठ क्षेत्र से 24 हाथियों का दल अंबिकापुर के भिट्ठीकला के आसपास क्षेत्र में पहुंचकर धान फ़सल को नुक़सान पहुंचा रहा है। वही वनकर्मी मौके पर पहुंचकर हाथियों से दूर रहने की समझाइश दे रहे है। दो दिन पहले 11 हाथियों का दल में 3 बच्चें, 4 मादा व 2 नर राजपुर के कुंदी व करवां गांव में विचरण किया था। यहां करीब पांच हेक्टेयर धान व गन्ने फसल को नुकसान पहुंचाया था।



















