
अम्बिकापुर: उच्चतम न्यायालय एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में “राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत“ का आयोजन सोमवार को किया गया। लोक अदालत में 27 प्रकरणों को निराकरण किया गया जिसमें 2 प्रकरणों का निराकरण विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महिला बंदियों को पेश कर किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत आयोजन करने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेन्द्र कुमार एवं जे.एम.एफ.सी सुरेश टोप्पो, कुमारी खिलेश्वरी सिन्हा.स्वेता गोस्वामी, प्रिया रजक, आकांक्षा सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर रामसिंह ठाकुर, तहसीलदार गरिमा ठाकुर भी शिविर में उपस्थित थे।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक खोमेश मण्डावी, उप जेल अधीक्षक आर.आर. मातलाम, सहायक जेल अधीक्षक एम.जी गोस्वामी, ममता पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



















