सूरजपुर: सूरजपुर जिले  के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में बीती रात 3 दंतैल हाथियों ने घर में अकेली रह रही महिला को कुचलकर मार डाला। हाथियों की निगरानी में लगे हाथी मित्र दल के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उनके पहुंचते तक हाथियों ने महिला का कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार खड़गवां के जंगलों में लंबे समय से विचरण कर रहे तीन हाथी बीती रात करीब 10.30 बजे झींगापारा में पहुंचे। हाथियों ने जंगल किनारे घर बनाकर रह रही महिला विरांची देवी (65) के घर के छप्परों को उजाड़ा।इस दौरान आवाज सुनकर महिला विरांची देवी घर के बाहर निकल गई और हाथियों को देखकर भागने लगी। एक दंतैल हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया, जिससे महिला की मौके पर ही जान चली गई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!