
बलरामपुर। बलरामपुर रामानुज़गंज अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में 21 जनवरी को छात्र-छात्रओं के द्वारा यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाए जाने और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के लिए यातायात जागरूकता रैली में लगभग 200 से अधिक स्कूल और कॉलेज के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

यातायात जागरुकता रैली को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज याकुब मेमन एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यातायात जागरूकता रैली में जिला मुख्यालय बलरामपुर के समस्त स्कूल कॉलेजों से आए छात्र-छत्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में पुलिस लाइन से चांदो चौक तक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्रओं ने आम जनों को यातायात नियमों एवं संकेतों के माध्यम से जागरूक किया।
साथ ही छात्र- छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अंतर्गत पॉम्पलेट बांटकर एवं यातायात जागरूकता रैली में बच्चों द्वारा स्लोगन और नारे के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया जिसके आमजनों द्वारा सराहा गया।इस जागरूकता रैली में यातायात के जवानों द्वारा मार्ग व्यवस्था बनाते हुए सफल रैली का आयोजन किया गया।



















