बलरामपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल कार्यकाल पूरा होने पर छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के राजपुर आगमन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने निवास पर आतिशबाजी, फूल-माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। वही नेता प्रतिपक्ष ने भूपेश सरकार पर जमकर कोसा। नेता प्रतिपक्ष को मुन्नालाल चौधरी ने साल श्रीफ़ल से संमानित किया।



प्रेसवार्ता के दौरान धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल पूरा होने पर यहां कार्यकाल ऐतिहासिक कह सकते हैं। भारत का सम्मान गौरव को पूरी दुनिया में बढ़ाया आज आम लोंगो के जीवन में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है। 50-60 साल में जो कांग्रेस नहीं कर पाया पीएम मोदी ने 8 साल में कर के दिखाया है। गरीबों के जीवन में बदलाव आवास, भोजन, पानी की व्यवस्था किए है। पीएम मोदी के 8 साल पूरा होने पर बलरामपुर जिले में आगमन हुआ है हितग्राहियों के सम्मेलन में भाग लेंगे बुद्धजीवी के यहां जाएंगे और मुलाक़ात करेंगे। पूरे देश मे नुपुर शर्मा के बयान पर पथर बारी हो रही है जो बयान आए ठीक नही है अब सभी को शांत हो जाना चाहिए आगे बढ़ने की आवश्यक नहीं है। छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल कराई पर कहा कांग्रेस सरकार गोल मटोल बात कर रही है जब भूपेश बघेल प्रदेश के अध्यक्ष थे तब उन्हें आदिवासी हितों की बात आती थी तब उन्हें यहां पेड़ो की बाते आती थी तब समझौता हुआ दल्ली में जाकर उसके बाद छत्तीसगढ़ के सरकार ने सहमति दिया अब केंद्र पे थोपना बंद करें। भोपेश बघेल को यह बात करनी चाहिए हम आदिवासियों के हित मे है उसमे कायम रहना चाहिए। एक तरह भूपेश बघेल का बयान अलग आ रगे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी आज कहते हैं परसा कोल आबंटन को लेकर रिजल्ट बहुत जल्द आएगा आदिवासियों के हित में फैसला होगा। मैं राहुल गांधी का रिज़ल्ट का इंतजार करता हूं। कांग्रेस संगठन में अंतर कलह है। छत्तीसगढ़ के लोंगो का अहित हो रहा है। जिसका खमियाजा छत्तीसगढ़ के जनता भुगत रहे है। हम संगठन में बदलाव किए है जिसका रिज़ल्ट बहुत जल्द आएगा। 2023 में बलरामपुर-रामानुजगंज से विधायक भाजपा के निर्वाचित होकर जाएंगे उसके लिए लगातार संगठन प्रयास कर रही हैं। हम उस दिशा में आगे बढ़ कर काम करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के साथ भारत सिंह सिसोदिया, रामकिशन सिंह, रामलखन पैकरा, सिद्धनाथ पैकरा, मुन्नालाल चौधरी, पुष्पांचला चौधरी, अनिल दुबे, धरमपाल जायसवाल, अखिलेश सिंह, गोपाल साहू, राजेंद्र सिंह, जगवंशी यादव, संतोष तिवारी, मुरारी यादव, सुभम सोनी आदि भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!