
बतौली/ सेदम: सरगुजा के बतौली मे सर्वेश्वरी समूह शाखा के आश्रम प्रांगण से प्रभातफेरी निकाला गया। बतौली ग्राम के मुख्य मार्गो से अघोरैश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम महाराज कीनाराम एवं गुरुपद बाबा प्रातः स्मरणीय सम्भव राम के जयघोष के साथ बस ग्राम भ्रमण के पश्चात वापस आश्रम परिसर में एकत्र हुए।

श्री सर्वेश्वरी समूह का ध्वज पूजन करते हुये ध्वाजारोहण किया गया सफलयोनी का पाठ करने के पश्चात सुक्ष्म प्रसाद वितरण किये गये। श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नेत्रहीन विधालय के लगभग 50 बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरण किया गया। इसके पश्चात बतौली के सभी देवालयों में झाड़ू पहुँचाया गया दूसरे दिन अवधूत भगवान राम जी के जयन्ती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लगभग 30 मरीजों को ब्रेड एवं फल वितरण किया गया।

इस अवसर पर बतौली श्री सर्वेश्वरी समूह के उमेश गुप्ता, शारद चंद्र मेषपाल, सुनील गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, लव गुप्ता, संतोष गुप्ता, बिष्णु गुप्ता, सहित लगभग 50 सदस्य महिला एवम पुरुष थे।



















