अंबिकापुर।अंबिकापुर गांधीनगर पुलिस ने 94 लाख रुपए गमन करने वाला कृष्णा हुंडई शोरूम के प्रबंधन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

पुलिस के मुताबिक गौरव मोदी संचालक कृष्णा आटो प्राईवेट कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की उसके सह संस्थान कृष्णा हुंडई अम्बिकापुर  मनेन्द्रगढ रोड मे स्थित है। जिसका प्रबंधन कार्य दीपेश कुमार सिंहा द्वारा किया जा रहा है, 5.09.2019 से 30.11.2021 के मध्य छल पूर्वक नई एवं पुरानी गाडियो के बिक्री रकम में करीब 94 लाख रूपए का गबन किया है। पुलिस ने  विवेचना प्रकरण से सबंधित दस्तावेजो को प्राप्त किया तथा गवाहो का कथन लेकर प्रकरण के आरोपी दीपेश कुमार सिंहा निवासी जयनगर का पता तलाश कर हिरासत में लिया गया। आरोपी से घटना के संबध में पुछताछ किया गया  आरोपी द्वारा हुंडई शो रूम अम्बिकापुर में जनरल मैनेजर के पद पर रहकर फर्जी सेल स्लिप, फर्जी रकम प्राप्त रशीद, फर्जी हस्ताक्षर अलग अलग समय पर चार पहिया वाहनों का बिक्री नगद रकम गबन करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!