
अभिषेक सोनी
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत नगर में अवैध रूप से निवासरत 8 लोगों पर करवाई की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के अंतर्गत राजपुर थाने में बाहर के निवासरत व्यक्तियों की जांच की गई जिसमें नगर में 8 लोग अवैध रूप से निवास कर रहे थे।अवैध रूप से थाना को बिना सूचित किए रहने वाले और क्षेत्र में आने का सही कारण न बताने पर बीएनएसएस के धारा 128 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इन आरोपियों पर की गई कानूनी कार्रवाई
1)ब्रहम सिंह गुज्जर पिता शिवराज सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मोहनपुर जिला कानपुर नगर
2) संजय सिंह पिता दशरथ सिंह जाति बडवाना उम्र 42वर्ष
3) सुरेंद्र सिंह पिता शिवराम सिंह जाति बंजारा निवासी थाना रूरा जिला कानपुर
4) सर्वेश सिंह पिता जयराम सिंह उम्र 28 वर्ष
5)प्रवेश सिंह पिता पोप सिंह उम्र 24 वर्ष
6)ऋषि पाल पिता श्रीमेर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी थाना काशगंज जिला काशगंज
7)बृजेश सिंह पिता जयराम सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी कानपुर
8) बलराम सिंह पिता दशरथ सिंह 22 वर्ष निवासी कानपुर



















