अंबिकापुर: अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली क्षेत्र में जुआ खेल रहे 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी 2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सत्तीपारा दीवान तालाब के पास, एक निर्माणाधीन मकान के बाहर कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं और पैसों का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और 15 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 36,000 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (निषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 71/25दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. सुरज तालुकदास (24)
2. सुखसाय (47)
3. आकाश मंडल (22)
4. विक्रम वैध (26)
5. प्रकाश सिंह (34)
6. कृष्णा नामदेव (65)
7. आनंद दास (50)
8. विकास सिंह (26)
9. मनीष नामदेव (47)
10. गोपाल नामदेव (31)
11. गौरव सिन्हा (38)
12. दीपा सिंह (50)
13. आरती पावले (34)
14. वर्षा सिंह (40)
15. प्रभा देवी (50)