डांग। गुजरात के डांग में रविवार सुबह (2 फरवरी) एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से गुजरात के द्वारका जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों से थे।

पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना सुबह करीब 4.15 बजे हुई जब सपूतारा हिल स्टेशन के पास बस के ड्राइवर ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए लगभग 35 फीट गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों – दो महिलाएं और तीन पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को  अहवा के एक सिविल अस्पताल ले जाया गया। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!