![NAWAPARAKHURD & BHALU KACHHAR (1)](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/12/NAWAPARAKHURD-BHALU-KACHHAR-1.jpg?resize=289%2C192&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
अम्बिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार को दरिमा में किसान के खेत में मनरेगा से बनाए जा रहे डबरी का निरीक्षण किया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा किसानों के खेत में डबरी निर्माण के साथ ही सामुदायिक डबरी को प्राथमिकता देने में निर्देश दिए।कलेकटर ने डबरी के आकार, लागत तथा निर्माण में नियोजित मजदूरों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने गांव में मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने तथा मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में अब खेती का काम लगभग पूरा हो गया है।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/12/NAWAPARAKHURD-BHALU-KACHHAR-4.jpg?resize=696%2C464)
मनरेगा के काम शुरू कर ग्रामीण मजदूरों को मनरेगा के कार्यों में लगाएं। बताया गया कि डबरी का निर्माण दरिमा के किसान रामगोपाल के खेत में मनरेगा से किया जा रहा है। 40×20 आकर के डबरी की लागत करीब 3 लाख रुपये है। डबरी निर्माण में 40 मजदूर लगे हैं। अभी दरिमा में मनरेगा के तहत 8 कार्य संचालित हो रहे है। इस दौरान जनपद सीईओ एस.एन. तिवारी तहसीलदार इरशाद अहमद सहित अन्य अधिकारी और गांववासी उपस्थित थे।