![Screenshot_2025-02-07-18-12-20-09_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/02/Screenshot_2025-02-07-18-12-20-09_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-20-20-1528262693897870899366-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-21-32-1538244428273082523068-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-26-39-6618407489554391993720-577x1024.jpg)
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय दौरे पर अंबिकापुर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस ग्राउंड से रोड शो की शुरुआत की, जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुए। यह रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घड़ी चौक स्थित सभा स्थल पर समाप्त हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/02/img-20250207-wa02128030118991141791226-1024x473.jpg?resize=696%2C321&ssl=1)
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओंको गिनाते हुए जनता को उनके लाभ बताए। साथ ही, उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के लिए तैयार किए गए घोषणा पत्र की भी जानकारी दी, जिसमें शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है और उसने बार-बार जनता के साथ विश्वासघात किया है।”उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा उसी तरह इस बार भी नगर निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार देगी।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बार नगर निकाय चुनावों में भाजपा अभूतपूर्व जीत हासिल करेगी।उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी 10 नगरीय निकाय और 14 नगर पंचायतों में शानदार जीत दर्ज करेगी।” उन्होंने जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की और कहा कि पार्टी का लक्ष्य शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री के इस दौरे से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, वहीं जनसभा में उमड़ी भीड़ ने यह साफ संकेत दिया कि आगामी चुनावों में भाजपा की स्थिति मजबूत होती जा रही है।
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-29-03-6727459740074234373453-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-35-23-275597422863816664890-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-30-04-5099125353610962642599-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-30-40-2434780779094400955405-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/09/picsart_24-09-20_19-08-15-8592398878365034725175-636x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03049131128830703812580-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03053157188425085122389-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03072678094825186938787-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03034224818457698265749-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03103191390331751723498-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03094460909551551655275-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03068228193342241278257-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa0311325521813119155513-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03087944282027155175960-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03126867326597061368150-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-02_14-48-22-9832599681812115095700-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03131274730756884625227-791x1024.jpg)