
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से धरम सिंह को 2005, कांग्रेस से खोरेन खलखो को 716, निर्दलीय प्रत्याशी गोवर्धन पैकरा को 221 व उपर्युक्त में कोई नही 30 मत पड़े। भाजपा से पार्षद 9, कांग्रेस से 3 व निर्दलीय से 3 पार्षद विजयी हुए।
नगरीय निकाय चुनाव में 83.95 % मतदाताओं ने पुरुष 84.36 % व महिला 83.55% मताधिकार का प्रयोग किया था। नगर पंचायत के 15 वार्डो में पुरुष 1777 व महिला 1806 कुल 3583 मतदाताओं की संख्या है। भाजपा से नगर अध्यक्ष धरम सिंह 1289 मत से विजयी हुए। नगर अध्यक्ष सहित भाजपा पार्षदो को फूल माला, पुष्प गुच्छ, आतिशबाजी से स्वागत किया। मौके पर क्षेत्रीय विधायक उदेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 प्रत्याशी शशिकला भगत पहुंचर नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह व पार्षदों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की। रिटर्निंग अधिकारी ने अध्यक्ष व पार्षदो को प्रमाण पत्र प्रदान किया। भाजपा ने नगर में रैली निकाल कर नगर देवता दरहा बाबा व मां महामाया मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की।
नगर पंचायत राजपुर में वार्ड क्रमांक-1 से निर्दलीय प्रत्याशी सुंदरसाय पोर्ते, वार्ड क्रमांक-2 से कांग्रेस प्रत्याशी आरती देवी, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल पैकरा, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी निर्मला शर्मा, वार्ड क्रमांक-5 से कांग्रेस प्रत्याशी नेहा चौबे, वार्ड क्रमांक-6 से निर्दलीय प्रत्याशी विश्वास कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-7 से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-8 से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह, वार्ड क्रमांक-9 से निर्दलीय प्रत्याशी राजन त्रिपाठी, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशी मंजू बंसल, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी दीप कुमारी पैकरा, वार्ड क्रमांक-12 से भाजपा प्रत्याशी अंजू भगत, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी सुनील अग्रवाल, वार्ड क्रमांक-14 से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कुमार भारती तथा वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी भगवती भगत बहुमत से विजयी हुए।
कांग्रेस प्रत्याशियों का हार के कारण पैसा बाटना
नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह थे जो वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री के पद पर है। कांग्रेस से प्रत्याशी भी संजय सिंह नामक थे। जहां कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 6 मत मिले। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वार्डो में खुल कर पैसा बाटा है। भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ कोई जाना नहीं चाहता हार का कारण यही है। वही कांग्रेस जिला प्रवक्ता व ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सभी वार्डो में पैसा बाटा गया है। इसी कारण कांग्रेस के 3 प्रत्याशी जीत कर आए हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह व भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है पूरा करती है। नगर के समस्त वार्डो से माता, बहने, भाइयों ने भाजपा प्रत्याशियों को खुल कर सपोट किया है, सभी को बधाई ज्ञापित किया।
देखिए 1 से 15 वार्ड पार्षदों की सूची ?























