
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। ओकरा कोठी पत्थल में भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए आधा किमी तक श्रद्धालुओं की लाइन लगती है। महाशिवरात्रि पर करीब 20 हजार लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

राजपुर से तीन किलोमीटर दूर ग्राम ओकरा कोठी पत्थल एक विशाल पीपल पेड़ के नीचे शिव मंदिर स्थित है। यहां जमीन से एक-एक कर दर्जनों शिव लिंग निकले हैं। वही सामने तरफ जीवन दायनी कहलाने वाली गेउर नदी व बेल का पेड़ लगा हुआ है।

महाशिवरात्रि पर अखंड रामायण पाठ, भजन-कीतर्न पुजारी के द्वारा मंत्रोचार के साथ पूजापाठ संपन्न कराया जाएगा। महाशिवरात्रि महोत्सव पर 25 फ़रवरी को सुबह 9 बजे से कलश यात्रा, दोपहर 1 बजे से 24 घंटे का अखंड कीर्तन, सम्पूर्ण रामचरित मानस पाठ, 26 फ़रवरी को दोपहर 3 बजे से जगराता, शाम 7 बजे से रुद्राभिषेक, 27 फ़रवरी हवन पूर्णाहुति के बाद समापन होगा। समिति में महेंद्र अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, विजय गुप्ता, अनिता पुहुल, कपिल देव, सुरेंद्र सांडिल्य, दसरू राम, जीतन बेक, सुरेश दास, शिवलाल मरावी, ओमप्रकाश, जगदीश, राम प्रसाद, राहुल पुहुल आदि सक्रिय से लगे हुए हैं।



















