चंचल सिंह

सूरजपुर:  सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत झूमरपारा में हुए उपसरपंच चुनाव में सर्वसम्मति से लगातार छठवी बार रामानंद जायसवाल को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया। पंचायत के सभी पंचों ने एकमत होकर उनका समर्थन किया। जिससे यह निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।

रामानंद जायसवाल पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष है। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर ग्राम के नागरिकों में हर्ष का माहौल है। निर्वाचन के पश्चात उपसरपंच रामानंद जायसवाल ने सभी पंचों एवं प्रमुखों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें जनता के सहयोग और विश्वास से मिली है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। ग्राम पंचायत सरपंच सुखवारो सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी प्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि रामानंद जायसवाल के नेतृत्व एवं सहयोग में पंचायत में लगातार पहले के अपेक्षा जनहित में प्रभावी कार्य होंगे। इस बीच आस-पास के गणमान्य नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने रामानंद को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी सहित ग्राम पंचायत पदाधिकारी एवं काफी संख्या में ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!