
रायपुर: रायपुर के मुड़ीपार स्थित ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में कॉन्स्टेबल ने ASI की गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
कॉन्स्टेबल ने अधिकारी पर गोली किन कारणों से चलाई है? इसकी असल वजह सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसी जानकारी मिल रही है कि कॉन्स्टेबल और एएसआई के बीच छुट्टी को लेकर विवाद हुआ था। ITBP की 38वीं बटालियन के उच्च अधिकारी भी मौके पर हैं।कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार का रहने वाला है। वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के रहने वाले थे।



















