[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

छत्तीसगढ़।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक पूर्व ग्राम सेवक की हत्या की है। पूर्व ग्राम सेवक मानसिक रोगी था। उस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने उसे मौत की सजा दे दी है। बताया जा रहा है कि, देर रात 4 से 5 की संख्या में पहुंचे माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया है। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने की है।पुलिस ने बताया कि जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके तिम्मापुर गांव में शनिवार की रात करीब 8 बजे के बीच 4 से 5 नक्सलियों के जनमिलिशिया सदस्य पहुंचे थे। जिन्होंने पूर्व ग्राम सेवक हेमंत बंडी को घर से निकाला और धारदार हथियार से सिर और सीने में हमला कर हत्या कर दी। जिसके बाद सभी नक्सली जंगल की तरफ चले गए।घटना की जानकारी परिजन ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बासागुड़ा थाना के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। परिजन ने बताया कि हेमंत मानसिक रूप से पहले ठीक था। कुछ दिन पहले से यह मानसिक रोग का शिकार हुआ था। इसके पहले भी नक्सली मुखबिरी के शक में कई लोगों की जान ले चुके हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!