![PicsArt_01-31-08.45.27.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/01/PicsArt_01-31-08.45.27.jpg?resize=660%2C292&ssl=1)
सूरजपुर: कलेक्टर डॉ.गौरव कुमार सिंह विभागवार समीक्षा कर बूस्टर डोज तत्काल लगवाने दिए निर्देश। कलेक्टर की अगुवाई में अभियान चलाकर कोविड-19 का तीसरा डोज लगवाया गया, जिसमें कुल 26 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिनका दूसरा डोज का नौ माह पूर्ण हो चुके है, वह जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवा लें। साथ ही आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सभी अधिकारीओं को विभागवार सूची प्रेषित कर तीसरा डोज लगवाने के लिए निर्देशित किया गया था। उन्होंने स्वयं पूरे दिन परिसर में वैक्सीनेशन टीम के साथ बैठकर अधिकारी कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया।
जिला प्रशासन द्वारा लगातार मार्केट में जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ ही मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है तथा लोगों को मास्क पहनने, फिजीकल दूरी बनाने एवं सकय -समय पर साबुन से हाथ धोने सहित सेनेटाइजर का उपयोग करने प्रेरित किया जा रहा है।इस दौरान संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, सहित जिला कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी वैक्सीनेशन टीम के साथ डटे रहे।