![PicsArt_01-10-04.17.30.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/02/PicsArt_01-10-04.17.30.jpg?resize=653%2C659&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
अम्बिकापुर: संभागीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक 4 फरवरी 2022 को अपराह्न 3 बजे आयोजित की गई है। कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र स्वान केन्द्र अम्बिकापुर से अधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। सभी अधिकारियों जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सी.ई.ओ., अपर कलेक्टर, एस.डी.एम.(राजस्व), डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, उप संचालक पंचायत, जनपद सी.ई.ओ, एस.डी.ओ., कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को विभागीय एजेंडा अनुरुप चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी के साथ अपने संबंधित स्वान केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को उपस्थिति पत्र संधारित कर कमिश्नर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।