अम्बिकापुर: कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को दरिमा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक किसान द्वारा बेचने लाये गए 200 बोरी धान अमानक पाए जाने पर समिति प्रबन्धक को निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति प्रबंधक एवं निगरानी दल के सदस्यों को निर्देशित किया कि अमानक और अवैध धान पर बारीकी से नजर रखें। धान खरीदी अब अंतिम पायदान पर है और केवल एक दिन शेष है। किसान और बिचौलिये मिलकर ज्यादा से ज्यादा अमानक व अवैध धान को खपाने की कोशिश कर सकते हैं जिसे विफल करना है।

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र में धान बेचने आये किसानों से बातचीत कर उनसे धान बेचने में उपार्जन केंद्र की गई व्यवस्था तथा समस्या बताने कहा। किसानों ने कहा कि इस बार उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्था होने से धान बेचने में कोई समस्या नहीं आई। टोकन भी आसानी से मिल गई। किसानों ने कहा कि अच्छा व्यवस्था होने से राहत मिली। कलेक्टर ने केंद्र में संधारित हमाली पंजी का भी अवलोकन किया तथा किसानों के द्वारा मजदूरी भुगतान के एवज में राशि भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित हमाली राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी के अंतिम दिवस के पहले दिन शुक्रवार को दरिमा खरीफ केंद्र में 18 किसानों ने धान बेचा। दरिमा उपार्जन केन्द्र में कुल 1092 पंजीकृत किसानों में से 992 किसानों ने धान बेचा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!