जशपुर: जिले के कुनकुरी थाना अंतर्गत शनिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक को सुबह ही ग्रामीणों ने एक गर्भवती महिला से छेड़खानी के आरोप में पकड़ा था। वह उसके खिलाफ रविवार को थाने रिपोर्ट लिखवाने जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पर आशंका है कि जेल जाने के डर से युवक ने ऐसा कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक, हर्रा डांड गांव निवासी संदीप खलखों उम्र 32 वर्ष शनिवार को मछली मारने गया था। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में एक गर्भवती महिला से छेड़खानी कर दी। महिला ने घरवालों को बताया। बात फैली तो आसपास की महिलाएं भी भड़क गईं। वह थाने में रिपोर्ट लिखवाने की बात करने लगीं। बताया जा रहा है कि रविवार को महिलाएं थाने रिपोर्ट के लिए जाने भी वाली थीं। इसी बीच सुबह पता चला कि युवक ने फांसी लगा ली है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!