![IMG-20220303-WA0098](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220303-WA0098.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बलरामपुर।बलरामपुर जिला में स्वर्णकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी परशुराम सोनी व सरगुजा संभाग के अध्यक्ष शिवराम सोनी के अनुशंसा पर बलरामपुर जिले के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी ने एक बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी गठित की। कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर वाड्रफनगर से नरेश सोनी, राजपुर से सुरेश सोनी, कुसमी से सूरजमल सोनी, रामानुजगंज से प्रहलाद सोनी, राजपुर से ओम प्रकाश सोनी, जिला महामंत्री के पद पर बलरामपुर से रोशन लाल मणि व राजपुर से संतोष सोनी को नियुक्त किया गया। जिला कोषाध्यक्ष के पद पर रामानुजगंज के राजेश सोनी, कार्यालय मंत्री रंजन सोनी, मीडिया प्रभारी अनिल सोनी राजपुर व सह मीडिया प्रभारी धनंजय सोनी बलरामपुर को बनाया गया। जिला मंत्री के पद पर अरविंद सोनी वाड्रफनगर, जयराम सोनी कुसमी, संतोष सोनी शंकरगढ़ ,बच्चन सोनी झूमरखोला व बृजमोहन सोनी झींगो को बनाया गया। कार्यकारी सदस्य के रूप में कृष्ण मुरारी सोनी, मनोज सोनी, सतीश सोनी, ध्रुव प्रसाद सोनी, गोपाल सोनी, रामप्रवेश सोनी, सागर सोनी, उमाशंकर सोनी, कमलेश सोनी, जुगल किशोर सोनी, शंभू नारायण सोनी व बिहारी सोनी को नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की आप अपने पद की जिम्मेदारियों को गरिमा पूर्वक निर्वहन करें स्वर्णकार समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने एवं समाज उत्थान में अब आप और हम बराबर के भागीदारी हुए समाज उत्थान के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान जिला सलाहकार आदित्य सोनी, राजकुमार सोनी, अजय सोनी आदि स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।