![IMG-20220315-WA0188](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220315-WA0188.jpg?resize=380%2C333&ssl=1)
छत्तीसगढ़।कबीरधाम विधायक ममता चंद्राकर ने कबीरधाम में पदस्थ महिला संरक्षण अधिकारी नितिका डड़सेना के खिलाफ क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार शिकायत करने को मामले को कबीरधाम विधायक ने गम्भीरता से लेते हुए महिला संरक्षण अधिकारी नितिका डड़सेना के खिलाफ उनके कार्यो की जांच की मांग महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से की हैं। विधायक ने शिकायत पत्र में कबीरधाम में पदस्थ महिला संरक्षण अधिकारी नितिका डड़सेना के ऊपर क्षेत्रवासियों द्वारा कई गम्भीर आरोप लगाए गए हैं जिसकी जांच आवश्यक है। विधायक ममता चंद्राकर ने महिला विकास मंत्री से शिकायती पत्र में ये भी अनुरोध किया गया है कि जब तक क्षेत्रवासियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच नही हो जाती तब तक महिला संरक्षण अधिकारी नितिका डड़सेना के कार्य की संविदा अवधि न बढाई जाये।