![Picsart_22-03-29_17-50-43-493.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/03/Picsart_22-03-29_17-50-43-493.jpg?resize=660%2C651&ssl=1)
कोरिया: आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु दिनांक 27 मार्च 2022 को शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को प्राप्त अंको के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो दिनांक 31 मार्च 2022 अपरान्ह 5.30 बजे तक अपनी आपत्ति कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में उपस्थित होकर दर्ज करा सकते है। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण 02 अप्रैल 2022 तक किया जायेगा।