![Picsart_22-04-29_20-45-21-529.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/Picsart_22-04-29_20-45-21-529.jpg?resize=440%2C228&ssl=1)
सूरजपुर: जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र रामपुर में शुक्रवार को चलित थाना का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच,उप सरपंच,पंच, महिलाएँ ग्रामवासी उपस्थित रहे। तथा ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे। ग्राम के समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया। सभी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक सुझाव दिया। ग्रामीणों को सायबर क्राईम, आनलाईन ठगी, कानून, महिला एवं बाल अपराध, बाल विवाह, यातायात नियम के विस्तृत जानकारी दिया गया, सायबर क्राईम व आनलाईन ठगी से बचने के उपाय बताया गया।साथ ही सामाजिक कुरीतियों के बारे में जानकारी एवं यातायात नियमों का पालन करने के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/Picsart_22-04-29_20-52-43-775.jpg?resize=440%2C247)
इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस संदीप कुमार पटेल थाना प्रभारी विश्रामपुर एवं उप निरीक्षक शिव कुमार सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता प्रधान आरक्षक नवीन सिंह आरक्षक राकेश यादव सरपंच मनोहर सिंह ,संत सिंह, मनबलिया सरबर सिंह,नोहर साय, देव कुमार, धनसाय , रामाशंकर,संत राम, लिखन सिंह राम सिंह सहित व ग्रामवासी उपस्थित थे।