![IMG-20220512-WA0142](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220512-WA0142.jpg?resize=696%2C313&ssl=1)
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत एक गांव में शादी समारोह में आई नाबालिग से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220512-WA0145.jpg?resize=696%2C522)
शंकरगढ़ के एक गांव में 9 मई को शादी समारोह में नाबालिग अपने परिजनों के साथ आई थी। रात्रि करीब 2 बजे नाबालिग शौच के लिए बाहर निकली थी। गांव के ही 18 वर्षीय नीलेश कुमार पिता बोधेराम उरांव व 22 वर्षीय करण टोप्पो पिता जगेश्वर टोप्पो खेत में नाबालिग से जबरन दुष्कर्म किया। परिजनों ने थाना पहुंच केस दर्ज कराया पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी रितेश चौधरी, थाना प्रभारी अमित गुप्ता आदि पुलिसकर्मी उपस्थित थे।