![f2588acb-1bec-415c-a8f3-5afdb9fc032b.webp](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/05/f2588acb-1bec-415c-a8f3-5afdb9fc032b.webp?resize=696%2C462&ssl=1)
नई दिल्ली। देश में आज कोरोना के मामलों में कई दिनों बाद कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में 2,226 नए कोरोना केस मिले हैं जो कि कल से 97 केस कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 65 मौतें दर्ज हुई हैं। मौत का यह आंकड़ा हालांकि कल के मुकाबले ज्यादा है। देश में अब कुल कोरोना मामले 4,31,36,371 हो गए हैं।
बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब कुल संख्या 14,955 पर पहुंच गई है। वहीं इस दौरान 2202 लोगों ने कोरोना को मात दी है।