![BIJALI124816_1622324422_1622324422.JPG](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/06/BIJALI124816_1622324422_1622324422.jpg?resize=450%2C253&ssl=1)
मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में मानसून की बारिश के साथ ही तेज अंधर भी चला। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।
घटना जरहागांव थाना क्षेत्र के ठकुरी कापा गांव की है। ठकुरी कापा के रहने वाले 26 वर्षीय सुखदेव खांडे आज सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया है।जानकारी के अनुसार मृतक की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई में जुटी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है