![IMG-20220731-WA0188](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220731-WA0188.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
बलरामपुर।राजपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 13 में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा करीब आठ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित जल आवर्धन प्रदाय योजना का लोकार्पण संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज, नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा व पार्षदगण के आतिथ्य में संपन्न होगा।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220731-WA0187.jpg?resize=696%2C522)
वही नगरवासियों के द्वारा जल आवर्धन प्रदाय योजना की मांग बीते दस वर्षो से लगातार की जा रही थी। इसको लेकर वर्ष दो हजार दस में तत्कालीन संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा के ऊपर वादा खिलाफी का आरोप पार्षद पुरनचंद्र जायसवाल, विशवास कुमार गुप्ता व अभिषेक गुप्ता ने नगर भ्रमण कर लगाया था इसको लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने पुरनचंद्र जायसवाल, विशवास कुमार गुप्ता व अभिषेक गुप्ता के ऊपर अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था। जल प्रदाय योजना के प्रारंभ होने से लगभग नगर सहित आसपास के रहवासी को मिलाकर लगभग पांच हजार नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा जल प्रदाय योजना के लोकार्पण की जानकारी मिलने से नगरवासियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल हैं।
क्या कहते हैं पार्षद
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/07/Screenshot_20220731-172501__01.jpg?resize=696%2C685)
जल प्रदाय योजना के लोकार्पण की जानकारी मिलने से आज हमे लग रहा हैं की हमारी उम्मीद पूरी होते दिखाई दे रही हैं मुक़दमा के दौरान कई कठिनाई आई लेकिन फिर भी हम लोगो ने कभी उम्मीद नही छोड़ा मुक़दमा में भी बरी हुए और अब लोकपर्ण की सूचना ने हमे एक नई उम्मीद दे दी हैं।
पुरनचंद्र जायसवाल, पार्षद नगर पंचायत राजपुर।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/07/Screenshot_20220731-172437__01.jpg?resize=696%2C665)
हमारी कोशिश हमेशा रहेगी की नगर विकास में कोई कमी न रह जाए और किसी जनहित के मामले को लेकर कोई मुकद्दमा झेलना भी पड़े तो उससे कभी पीछे नहीं हटूंगा।
विशवास कुमार गुप्ता पार्षद नगर पंचायत राजपुर।