सूरजपुर: कलेक्टर इफ्फत आरा एव जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम ने आज प्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम सकलपुर, श्याम नगर के खेत, खेत में पहुंच कर अल्प वर्षा से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच, किसान लालजी, दलुआ राम, परमेश्वर, हरिनारायण से पानी की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। किसानों में पानी की समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर अल्प वर्षा को देखते हुए कम पानी से लगने वाले धान फसल के बदले अन्य वैकल्पिक फसल जैसे कोदो कुटकी, रागी, उड़द कुर्थी लगाने समझाइश देते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को उत्सुक किसान जो वैकल्पिक फसल लेना चाहते हैं उन्हें बीज प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के बेहतर समस्याओं के समाधान के लिए पटवारी सचिव राजस्व अमला सहित कृषि विभाग के अधिकारियों को खेतों में जाकर वर्षा की वास्तविक स्थिति का आकलन करने निर्देशित किया है।

भ्रमण के द्वारा कलेक्टर ने गांव वालों से वैक्सीनेशन करने, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र समय में खुलते हैं कि नहीं की जानकारी ली तथा आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों में पौधारोपण करने हेतु सरपंच को निर्देशित किया।


कलेक्टर ने किया अमृत सरोवर बांध का निरीक्षण

कलेक्टर इफ्फत आरा एव जिला पंचायत सीईओ इफ्फत आरा ने सकलपुर एवं जगन्नाथपुर में बनाए गए अमृत सरोवर बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने बांध में पानी की उपलब्धता एवं मात्रा की जानकारी ली तथा किसानों को विभिन्न फसल के उत्पादन के लिए सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बांध के मेड में पौधारोपण करने निर्देशित किया है।

इस दौरान तहसीलदार प्रतिक जायसवाल, उप संचालक कृषि डीसी कोसले, सहायक संचालक दुर्गेश पैकरा, जनपद पंचायत सीईओ प्रतापपुर मोहम्मद निजामुद्दीन, मनरेगा एपीओ डॉ. केएम पाठक, कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह सहित राजस्व विभाग, कृषि विभाग मनरेगा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!