![Picsart_22-08-06_22-46-43-217.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/08/Picsart_22-08-06_22-46-43-217.jpg?resize=440%2C580&ssl=1)
सूरजपुर: जिला पंचायत सूरजपुर में सामान्य प्रशाशन एवं सामान्य सभा बैठक का आयोजन किया गया बैठक उपरांत स्व सहायता समूह द्वारा हर घर झंडा अभियान के तहत समूह द्वारा निर्मित झंडा के स्टाल से सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी, कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर झंडा क्रय किया गया एवं जिले वासियों को हर घर झंडे फहराने का किया आव्हान।
इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना कोसम, जिला पंचायत अध्यक्षा राजकुमारी मराबी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत नरेश रजवाड़े, जिला पंचायत सदस्यगण एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित झंडा सामान्य जन हेतु सी मार्ट केनापारा सूरजपुर, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय के एनआरएल एम शाखा में उचित दर पर उपलब्ध रहेगा।