![Picsart_22-08-22_19-28-49-619.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/08/Picsart_22-08-22_19-28-49-619.jpg?resize=440%2C671&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की 22 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चित कालीन हड़ताल जिले के विद्यालयो में बेअसर दिखाई दी। जिले के लगभग समस्त विद्यालय पूर्व की भाँति खुले रहे, और सुचारु रूप से अध्यापन कार्य संचालित हुआ। विकास खंड शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर विकास खंड के शिक्षा विभाग में प्राचार्य,व्याख्याता, शिक्षक सहायक शिक्षक, लिपिक और भृत्य सहितकुल कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी 1064 है, जिसमें केवल 128 कर्मचारी/अधिकारी हड़ताल पर गये, बाकी 930 कर्मचारी अधिकारी गण अपने कार्य स्थलों पर उपस्थिति दर्ज कराये और अपने दायितवो का निर्वहन करते दिखे।
बलरामपुर विकास खंड में शिक्षा विभाग में कार्यरत 1170 कर्मचारियों अधिकारियों मे केवल 40 अधिकारी कर्मचारी हड़ताल मे शामिल रहे, शेष 1130 अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर उपस्थित हुए। जबकि रामचंद्रपुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड के शिक्षा विभाग मे कार्यरत 1275 कर्मचारी अधिकारियों मे से केवल 147 अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर गये शेष 1128 कर्मचारी अधिकारी अपने कार्य स्थल पर उपस्थिति रहे। विगत दिनों कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने 90 संगठनो के साथ मिलकर 5 लाख कर्मचारी अधिकारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल का दावा किया था, लेकिन माननीय मुख्यमंत्री के 6% DA की घोषणा के बाद और अन्य माँगों पर सरकार के सकारात्मक रुख को देखते हुए कई प्रमुख कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने हड़ताल से दूरी बना रखी हैं, जिसका स्पष्ट असर आज से शुरू अनिश्चित कालीन हड़ताल में देखने को मिला है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशिएशन् के प्रदेश सह सचिव ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि 25 जुलाई से की गयी 5 दिवसीय हड़ताल को अनिश्चित कालीन करने के बार बार अनुरोध और निवेदन को दरकिनार करके फेडरेशन ने बड़ी चूक की। फेडरेशन के पदाधिकारियों की असंसदीय भाषा के कारण कर्मचारियों मे फेडरेशन के प्रति अविश्वास और आक्रोश उत्पन्न हुआ। टीचर्स एसोसिएशन अनिश्चित कालीन आंदोलन और आक्रोश रैली के माध्यम से सरकार के समक्ष अपनी मंशा जाहिर कर चुका है। अब टीचर्स एसोसिएशन LB संवर्ग को एक निष्पक्ष और समान भूमिका के मंच पर एकत्र करके शिक्षकों की वेतन विसंगति, क्रमोन्नती, पुरानी पेंशन के लाभ के लिए प्रथम नियुक्ति तिथि गणना जैसी बहु प्रतिक्षित माँगो के लिए समझ और समन्वय स्थापित कर निकट भविष्य मे महा हड़ताल की योजना पर काम करेगा।