![Picsart_22-08-31_16-57-56-017.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/08/Picsart_22-08-31_16-57-56-017.jpg?resize=440%2C232&ssl=1)
गरियाबंद: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है 6 फर्जी नक्सली गिरफ्तार हुए है। 5 लाख की फिरवती स्पेशल टीम की कार्यवाही 3 एयरगन वॉकी टॉकी नक्सली वर्दी नक्सली पर्चे बरामद पकड़े गए सभी आरोपी राजिम, छुरा इलाके के रहने वाले है। ये सभी फर्जी नक्सली बनकर वसूली करते थे। इन लोगों के साथ में मोवा रायपुर की रहने वाली एक महिला भी काम करती थी। बताया जाता है कि इन लोगों का मास्टरमाइंड पूर्व में आत्मसमर्पित नक्सली रह चुका है। पकड़े गए इन आरोपियों ने सरपंच को डरा धमका कर 5 लाख की फिरौती मांगी थी, जिसके बाद पुलिस इन लोगों की तलाश में थी और आज गिरफ्तार कर लिया है।