बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सेवारी के बभनी जंगल में 25 हाथियों का दल विचरण कर रहा हैं। हाथियों का दल ने तीन दिनों में धान व मक्का के 10 हेक्टेयर फ़सल को नुक़सान पहुंचाया है। वन विभाग ने पेंडारी गांव के दर्जनों पहाड़ी कोरवा परिवार को सुरक्षित स्थान भदार भेजा। मौके पर वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा, उप वनमंडलाधिकारी व वन परिक्षेत्राधिकारी ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दे रहें है।

आपको बता दें प्रतापपुर क्षेत्र से 25 हाथियों का दल तीन दिन पहले करवा, गोपालपुर, माकड़ जंगल होते हुए राजपुर सर्किल के सेवारी के बभनी जंगल कक्ष क्रमांक 2815 पहुंचकर रात्रि में तीन हेक्टेयर धान व मक्का फ़सल को नुक़सान पहुंचाया है। सोमवार को शाम वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा, उप वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी व वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू वनकर्मियों के साथ सेवारी गांव पहुंचकर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दिया। 25 हाथियों के दल में 10 सावक, 10 मादा व 5 नर बताया जा रहा है। हाथियों का दल सेवारी के बभनी जंगल में विचरण कर रहा है। गांव के ग्रामीण हाथियों के चिंघाड़ से रतजगा करने में विवस है। 

पहाड़ी कोरवाओं को सुरक्षित स्थान भेजा गया

सेवारी जंगल से लगे पेंडारी गांव में दर्जनों पहाड़ी कोरवा जंगल किनारे मकान बनाकार निवासरत है। जिनकी जनसंख्या करीब दो सौ है। वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा ने पहाड़ी कोरवा महिला, पुरुष व बच्चों को सुरक्षित स्थान भदार गांव के शासकीय स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन में रखा है। पहाड़ी कोरवा अपने घर से खाना, पानी, टार्च, दवा, कपड़ा, बर्तन लेकर पहुंचे है। वन विभाग के कर्मचारी पहाड़ी कोरवाओं के देखभाल में लगे हुए हैं।

यह है प्रभावित क्षेत्र

सेवारी सहित बभनी, जिगड़ी, पस्ता, बासेन, उलिया, उफ़िया, माकड़, जोताड़, जगिमा, पटना, करवा, गोपालपुर, कर्रा, झींगों, मुरका, दुप्पी रेवतपुर, जामदोहर, खोखनिया, कुंदीखुर्द, बदौली आदि गांव प्रभावित क्षेत्र है।

वन विभाग मौके पर पहुंच ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी

वनकर्मी मौके पर पहुंचकर गजवाहन से हाथियों से दूर रहने के लिए लाउडस्पीकर से एनाउंस करा रहे है वही उप मंडलाधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। ग्रामीणों को टार्च, मिर्च पाऊडर, टायर मसाल, पंपलेट प्रदान किया है। जिन किसानों को हाथियों से फसल का नुकसान हुआ है उनका मुआवज़ा प्रकरण तैयार कर राशि दिया जाएगा।

इस दौरान मौके पर वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा, उप वनमंडलाधिकारी अशोक तिवारी, वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू, डिप्टी रेंजर आरपी राही, रामचंद्र जायसवाल, प्रदीपचंद तिवारी, रामानन्द यादव मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दे रहे है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!