25 हाथियों का दल अलखडीहा जंगल में विचरण कर रहा

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत दुप्पी जंगल में गुरुवार को सुबह दो हाथियों का दल ने एक विक्षिप्त युवक को कुचलकर मार डाला। वही राजपुर के अलखडीहा जंगल में 25 हाथियों का दल विचरण कर रहा हैं। हाथियों का दल ने पांच दिनों में धान व मक्का के 15 हेक्टेयर फ़सल को नुक़सान पहुंचाया है। सूचना उपरांत मौके पर वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा व उप वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार तिवारी पहुंचकर मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपए प्रदान किया। ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दे रहें है।

आपको बता दें प्रतापपुर क्षेत्र से अलग-अलग दो हाथियों का दल एक सप्ताह से क्षेत्र में विचरण कर रहा है। पहला दल में दो दंतैल हाथी दुप्पी जंगल पहुंचकर गुरुवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्राम दुप्पी निवासी 45 वर्षीय विक्षिप्त बिंदेश्वर गोड़ पिता रामसाय गोड़ को कुचलकर मार डाला। सूचना उपरांत तत्काल मौके पर वनमंडलाधिकारी विवेकानंद झा, उप वन मंडलाधिकारी अशोक कुमार तिवारी, वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू, डिप्टी रेंजर आरपी राही पहुंचकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दे रहें हैं।

मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजाए रुपए प्रदान किया। वही दूसरा 25 हाथियों का दल करवा, गोपालपुर, माकड़ जंगल होते हुए राजपुर सर्किल के अलखडीहा कक्ष क्रमांक 2823 पहुंचकर रात्रि में दो हेक्टेयर धान व मक्का फ़सल को नुक़सान पहुंचाया है। सोमवार को शाम वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा, उप वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी व वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू वनकर्मियों के साथ गांव पहुंचकर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दिया था। 25 हाथियों के दल में 10 सावक, 10 मादा व 5 नर बताया जा रहा है। गांव के ग्रामीण हाथियों के चिंघाड़ से रतजगा करने में विवस है।

 यह है प्रभावित क्षेत्र

दुप्पी सेवारी सहित बभनी, जिगड़ी, पस्ता, बासेन, उलिया, उफ़िया, माकड़, जोताड़, जगिमा, पटना, करवा, गोपालपुर, कर्रा, झींगों, मुरका, दुप्पी रेवतपुर, जामदोहर, खोखनिया, कुंदीखुर्द, बदौली आदि गांव प्रभावित क्षेत्र है।

वन विभाग मौके पर पहुंच ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी

वनकर्मी मौके पर पहुंचकर गजवाहन से हाथियों से दूर रहने के लिए लाउडस्पीकर से एनाउंस करा रहे है वही उप मंडलाधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजाए रुपए प्रदान की गई है बाद में 5 लाख 75 हजाए रुपए प्रदान की जाएगी। ग्रामीणों को टार्च, मिर्च पाऊडर, टायर मसाल, पंपलेट प्रदान किया है। जिन किसानों को हाथियों से फसल का नुकसान हुआ है उनका मुआवज़ा प्रकरण तैयार कर राशि दिया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!