![Picsart_22-09-09_21-40-00-849.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/09/Picsart_22-09-09_21-40-00-849.jpg?resize=440%2C247&ssl=1)
कोंडागांव: छ्त्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के एक गांव में गाय चराने जंगल गई युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक पहले युवती को डरा धमका कर जबरदस्ती झाड़ियों में ले गया, फिर उसके साथ रेप किया। घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि, FIR के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, विश्रामपुरी इलाके के एक गांव की युवती 8 सितंबर को मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई हुई थी। उसी दिन गांव का एक युवक बंशीलाल मरकाम भी अपने गाय को चराने के लिए उसी तरफ गया था। बंशीलाल ने जंगल में युवती को अकेले देखकर धमकी देते हुए जबरदस्ती झाड़ियों में ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इधर रेप के बाद आरोपी ने घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया, लेकिन डरी-सहमी युवती जब घर पहुंची तो परिजनों ने हालत देखकर उससे पूछा तो उसने अपने साथ हुए अनाचार के बारे में बता दिया। जिसके बाद परिजनों के साथ तुरंत विश्रामपुरी थाना में जाकर युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की FIR दर्ज करवाई। थाने में शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।