![Picsart_22-09-15_19-07-58-428.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/09/Picsart_22-09-15_19-07-58-428.jpg?resize=440%2C330&ssl=1)
कुसमी/ कुंदन गुप्ता: महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर एसडीओपी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन पर बुधवार को महिला पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के बारे में प्रचार-प्रसार एवं उसके इस्तेमाल को लेकर घूम-घूमकर महिलाओं व स्कूली छात्राओं को एप के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
थाना प्रभारी सुनील कुमार केरकेट्टा ने बताया गया कि वे महिला सुरक्षा एप से तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकतीं हैं। इस एप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप डाउनलोड करना है।इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, इसके बाद महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकतीं हैं। उन्होंने बताया कि इस एप में महिला सुरक्षा से जुड़ी कई अहम जानकारियां मौजूद हैं, जिसे जरूर अध्ययन करें। सदैव जागरूक रहने और घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की।