![IMG-20221005-WA0382](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221005-WA0382.jpg?resize=696%2C464&ssl=1)
बलरामपुर।सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने विजयादशमी के दिन कुसमी, शंकरगढ़ व बचवार दुर्गा पंडाल पहुंचकर पूजा अर्चना कर शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मरीजो का हाल चाल जाना।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221005-WA0371.jpg?resize=696%2C464)
संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने बुधवार को कुसमी, शंकरगढ़ व बचवार दुर्गा पंडाल पहुंचकर भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की। शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना वही अपना ब्लड प्रेशर जांच करवाया। वही बचवार में वरिष्ठ कांग्रेसी केपी सिंह के यहां मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या सुनी। सरिमा मोड़ के पास कार और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। घायलों को तत्काल संसदीय सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221005-WA0416.jpg?resize=696%2C464)
इस दौरान संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के साथ निज सचिव नवीन तिवारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।