![Picsart_22-11-17_09-45-30-334.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/Picsart_22-11-17_09-45-30-334.jpg?resize=448%2C253&ssl=1)
आशीष कुमार गुप्ता
अंबिकापुर /सेदम: विकासखंड बतौली के संकुल केंद्र सेदम अंतर्गत माध्यमिक शाला पथरई के स्कूली बच्चों को पर्यटन स्थल का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण के दौरान कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक के 33 छात्र छात्राओं को पर्यटन स्थल का जानकारी प्रधान पाठक मोहन खलखो और सहायक शिक्षक दयाराम पटेल के नेतृत्व में मैनपाट पर्यटन स्थल के टाइगर पॉइंट, जलजली ,उल्टा पानी, बौद्ध मंदिर का दर्शन कराया गया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221117-WA0096.jpg?resize=696%2C310)
स्कूली बच्चों द्वारा पर्यटनस्थल के झरना का मनमोहक दृश्य, घुड़सवारी का आनंद लिया गया,छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ के शिमला का का मनमोहक दृश्य का दर्शन कर उत्साहित हुए।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221117-WA0097.jpg?resize=696%2C310)