![Picsart_22-11-28_12-39-12-916.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/Picsart_22-11-28_12-39-12-916.jpg?resize=440%2C247&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
रायपुर: नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार के मामले में फंसे भानुप्रतापुर उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पहुंच गई है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। कांग्रेस जहां चुटकी ले रही है तो वहीं भाजपा हमलावर है। भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस की ओर से अभी तक कोई समन नहीं मिला है, ऐसे में कोई भी पुलिस कैसे गिरफ्तार कर सकती है। जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस कांंकेर पहुंच चुकी है। यहां पुलिस ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ़्तार करने के लिए उनकी तलाश कर रही है।