![Picsart_23-01-09_08-58-14-055.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/01/Picsart_23-01-09_08-58-14-055.jpg?resize=440%2C330&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
वडोदरा: गुजरात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वैसे तो मर्डर और आत्महत्या की खबर रोज ही सुनने को मिलती हैं। लेकिन यह खबर कुछ अलग है। क्योंकि इस मामले में बेटे का हत्यारा कोई और नहीं खुद उसका पिता है। जबकि बेटे की हत्या कर पिता ने खुद भी आत्महत्या कर ली। खबर गुजरात के वडोदरा जिले की है। जहां एक पिता ने अपने 11 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद पिता ने अपने ही घर में खुदकुशी भी कर ली। इसकी जानकारी गुजरात पुलिस ने रविवार को दी है।
महिला के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को घटनास्थल से एक पत्र बरामद किया गया। पत्र से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मृतक व्यक्ति की पत्नी अपने पति को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का काम कर रही थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त एमपी भोजानी ने बताया कि वडोदरा शहर के बाहरी बापोड़ इलाके में बीते शनिवार को 32 वर्षीय परेश सिकलीगर और उनका बेटा चर्मिश अपने घर में मृत पाए गए। जब बापोड़ थाने के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने दोनों मृतक को अलग-अलग कमरों में लटका पाया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें मृतक ने दावा किया था कि उसकी पत्नी का व्यवहार कठोर था। पत्नी उसे काफी परेशान किया करती थी। इसी वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस ने आगे बताया कि मृतक ऑटो रिक्शा चालक था । उन दोनों की शादी 15 साल पहले हुई थी।