![Picsart_23-05-07_09-21-56-754](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/05/Picsart_23-05-07_09-21-56-754.jpg?resize=440%2C330&ssl=1)
आशीष कुमार गुप्ता
बतौली/सेदम: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल का बतौली में भाजपा मंडल महामंत्री निशांत गुप्ता के निवास पर बतौली मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लिया गया जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल का भगवा अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने बतौली और सीतापुर क्षेत्र में घटित होने वाले घटना और सांगठनिक जानकारी ली। अजय जमवाल ने कहा सभी को मिलकर काम करना है, आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विधायक सीतापुर विधानसभा के साथ-साथ सरगुजा जिले में विधायक बनाने के लिए मेहनत करनी है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के साथ झारखंड के पूर्व प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, रायपुर जिला के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, हरपाल सिंह भामरा, आलोक दुबे साथ थे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रज्जुराम, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, जीतेश्वर पाठक,भाजपा मंडल महामंत्री निशांत कुमार गुप्ता, कलमु लकड़ा, जितेंद्र यादव, पारस यादव, विशाल गुप्ता, नितिन गुप्ता उपस्थित थे।