![IMG-20230629-WA0260](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230629-WA0260.jpg?resize=696%2C523&ssl=1)
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर, बरियों, चाची सर्किल को वन विभाग मॉनसून सत्र 2023 में पौधारोपण अभियान चलाकर ब्लॉक के जंगलो को हरा-भरा बनाया जा रहा है। वन विभाग ने पौधारोपण अभियान के लिए गेउर हरीतिमा नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के करीब 10 लाख से अधिक पौधे तैयार किए हैं। पौधारोपण अभियान के तहत चाची सर्किल के बादा व नरसिंहपुर से पौधारोपण कार्य शुरु करवाया गया है। पौधारोपण कार्य से गांव के बेरोजगारों को रोजगार मिला है पौधारोपण कार्य 15 जुलाई तक चलेगा।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230629-WA0261.jpg?resize=696%2C523)
वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू ने बताया कि वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा, उप मंडलाधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मॉनसून सत्र – 20203 में राजपुर ब्लॉक के राजपुर, बरियों, चाची सर्किल के बादा, भिलाई, नरसिंहपुर, अलखडीहा, कौडू माकड़, सिंगचौरा आदि के जंगलों को हरा-भरा बनाने के लिए राजपुर गेउर हरीतिमा नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के करीब 10 लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं। मनरेगा से 4 लाख, रेगुलर से 2.86 लाख, कैम्पा से 30 हजार, मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा से 1 लाख एवं अलग से 1 लाख पौधेरोपण करना है।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230629-WA0271.jpg?resize=696%2C392)
बरसात शुरु होने पर पौधारोपण कर जंगल के साथ खाली पड़ी जमीन पर पौधे रोपकर ब्लाक के जंगलों को हरा-भरा बनाया जा रहा है। इसके अलावा पौधारोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल और कालेजों में भी पौधारोपण किया जाएगा।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230629-WA0270.jpg?resize=696%2C392)
आपको बता दें रेंज स्तर पर पौधारोपण अभियान की तैयारियां जोर-शोर से 27 जून से शुरु कर दी गई हैं पौधारोपण 15 जुलाई तक चलेगा। पौधारोपण कार्य शुरू होने से गांव के बेरोजगारों को रोजगार मिला है।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230629-WA0269.jpg?resize=696%2C392)
वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू ने बताया कि 4 लाख पौधे मनरेगा के तहत ग्रामीणों को निशुल्क विरतण किया जाएगा। वही वन परिक्षेत्राधिकारी अपने स्टाफों के साथ मौके पर पहुंचकर पौधारोपण करा रहे हैं।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230629-WA0268.jpg?resize=696%2C392)