![Picsart_23-06-30_12-29-26-746](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/06/Picsart_23-06-30_12-29-26-746.jpg?resize=440%2C566&ssl=1)
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत जामडीह गांव से पुलिस ने स्थाई वारंटी को 3 साल बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि ग्राम जामडीह थाना बलरामपुर निवासी 36 वर्षीय वीरेंद्र पहाड़ी कोरवा 3 साल से फरार चल रहा था। गुरुवार को अपने घर आया हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सुबह घर पर पहुंचकर वीरेन्द्र पहाड़ी कोरवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के विरुद्ध 2017 में धारा 279, 338 केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी राजकुमार कश्यप, सहायक उप निरीक्षक अनिल दुबे, आरक्षक आनंद प्रकाश बखला, धनेश्वर आदि उपस्थित थे।