![Picsart_23-08-01_18-51-06-979](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-01_18-51-06-979.jpg?resize=440%2C350&ssl=1)
अम्बिकापुर: कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा मंगलवार को शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में 31 जुलाई की स्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों के दो शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश (पी.पी.ओ./जी.पी.ओ.) पुष्प गुच्छ एवं शाल श्रीफल के साथ प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कुंदन ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया।शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में कार्यालय कलेक्टर अम्बिकापुर में सहायक ग्रेड 2 श्री कृपाग्लोरिया भगत तथा कार्यपालन अभियंता थर्मल पावर परियोजना सम्भाग अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड 2 आंनद कुमार मिश्रा है। संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति तिथि के साथ ही पेंशन प्राधिकार पत्र जारी किया जाना विशेष पहल है जिससे कर्मचारी खुशी जताते हुए विदा ले रहे हैं।